Breaking News

राजधानी में हुई महिला की गिरफ्तारी,पति समेत थी मानव तस्करी में शामिल:

post

रायपुर।  मानव तस्करी के मामले में पकड़े गए 4 आरोपियों के
निशानदेही पर पुलिस ने रायपुर से 36 वर्षीय महिला गंगा पांडेय को गिरफ्तार
किया है, आरोपी महिला गंगा ने ही पीडि़ता वंदना जैन और उसके 4 वर्षीय बेटे
समेत आरोपियों को फ्लाइट से दिल्ली और वहां से हरियाणा पहुंचाया था। पुलिस
गंगा से पूछताछ कर रही है, मामले में गंगा का पति सहदेव पांडेय भी शामिल
है। इस बात की भी चर्चा है कि उक्त आरोपी महिला एक राजनीतिक पार्टी की
सक्रिय सदस्य रही है,हालांकि पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया है।

मानव
तस्करों का एक गिरोह काम कर रहा है, इनकी जड़ें प्रदेश के अलावा दिल्ली
,हरियाणा,राजस्थान समेत देश के कई राज्यों तक फैली हुईं हैं। पुलिस अभी
गिरफ्तार किए गए आरोपी से राज उगलवाने में लगी है।पुलिस की तीन टीमें
अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर रही हैं। आपको बता दें की शहर की
30 वर्षीय महिला वंदना जैन और उसके चार वर्षीय बेटे को नशीली चीज खिलाकर
उन्हें किडनैप कर दिल्ली फिर हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया, पीडि़ता वंदना
जैन ने किसी तरह अपहरणकर्ताओं से पीछा छुड़ाकर हरियाणा पुलिस तक पहुंची,
जिससे इस गिरोह का भांडाफोड़ हुआ।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner