बलरामपुर। ग्राम पतरातू के डीएवी स्कूल के सामने धान खरीदी केंद्र में
कार्यरत दो कम्प्यूटर ऑपरेटर को बाक्साइड से लोड ट्रक ने अपनी चपेट में ले
लिया और घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक
फरार हो गया था लेकिन गांव वालों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
राजपुर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी
5287 सामरी से बाक्साइट लोड कर मेराल के लिए निकला था और शुक्रवार की सुबह
राजपुर पहुंचा और अपने मालिक के घर ग्राम बगाड़ी जाने के लिए निकला, लेकिन
रास्ता भटक जाने के कारण वह राजपुर-रामानुजगंज मार्ग पर स्थित ग्राम झिंगो
से गोपालपुर के रास्ते पहुंच गया। सुबह करीब 10.30 बजे ग्राम पतरातू के पास
पहुंचा और सामने से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई 8365 को जोरदार टक्कर
मार दी। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवक सिर के बल सड़क
में गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक
ट्रक को छोड़कर गांव की ओर भाग गया, लेकिन हादसे की जानकारी ग्रामीणों को
हो जाने पर उन्होंने ट्रक चालक की जमकर पिटाई करने के साथ ही पुलिस को इसकी
सूचना दी और पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर दोनों
युवकों की पहचान कर ली गई और वे प्रतापपुर से लगे ग्राम करसी के रहने वाले
है। सुदर्शन जायसवाल ग्राम गोपालपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में तथा दूसरा
भेंडरी उप धान खरीदी केंद्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।से
गिरफ्तार कर ट्रक सहित थाना लाया।

Journalist खबरीलाल