Breaking News

BJP की मंडल मंत्री मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से बाहर करने श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र:

post

रायपुर। मानव तस्करी के मामले में राजधानी पुलिस ने निशानदेही पर बीजेपी की मंडल पदाधिकारी गंगा पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से बीजेपी में खलबली मच गई है। आरोपी महिला को पार्टी से बाहर करने BJP जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

बता दें कि मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार गंगा पाण्डेय भाजपा के फाफाडीह मण्डल की मंत्री है और सक्रिय सदस्य है। लेकिन अब उसके काले कारनामों का खुलासा होने से पार्टी की छवि खराब हुई हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड इलाके के दुर्गानगर पंडरी इलाके की रहने वाली है। महिला के 3 बेटे हैं।

पुलिस ने किया खुलासा

मानव तस्करी के मामले में गंगा पाण्डेय को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया ​कि आरोपी महिला गंगा ने ही पीड़िता वंदना जैन और उसके 4 वर्षीय बेटे समेत आरोपियों को फ्लाइट से दिल्ली और वहां से हरियाणा पहुंचाया था। पूछताछ में आरोपी महिला गंगा ने खुलासा किया कि वो गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। मामले में गंगा का पति सहदेव पाण्डेय भी शामिल है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner