00 राजधानी रायपुर की युवा आइपीएस इन दिनों चर्चा में हैं,
राजधानी रायपुर की युवा आइपीएस इन दिनों चर्चा में हैं। आइपीएस अंकिता शर्मा पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के निवर्हन करने के साथ ऐसे युवाओं को मार्गदर्शन दे रही हैं जो भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। राजधानी रायपुर में अंकिता शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आजाद चौक में पदस्थ हैं। अंकिता छत्तीसगढ़ दुर्ग के एक छोटे से गांव से हैं। जिन्होंने लोकसेवा आयोग की कठिन परीक्षा में सफल होकर पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई, साथ ही अपने काम से भी वे अपने डिपार्टमेंट का नाम रौशन कर रही हैं।
आइपीएस अंकिता उन छात्रों की मदद कर रही हैं, जो यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अंकिता हफ्ते में एक दिन यानी रविवार के दिन अपने व्यस्त शेड्यूल में सुबह 11 से दोपहर 1 के बीच छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करती हैं। आइपीएस अंकिता ने बताया कि जब वह तैयारी कर रहीं थी तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
अपराध पर भी पाया नियंत्रण
अंकिता शर्मा रायपुर में लगातार हो रहे क्राइम को कंट्रोल में काम कर रही हैं। अंकिता शर्मा कहती हैं कि जिस तरह से वे तमाम कठिनाइयों के बाद आइपीएस की परीक्षा में पास हो कर चयनित हुई हैं, वो परेशानी कोई और न उठाए। अंकिता ने बताया कि जब वह तैयारी कर रहीं थी तो उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था, वे अपने तजुर्बे से अगर किसी की मदद कर सकती हैं तो वे जरूर करना चाहती हैं।
अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्हें यूपीएससी की पढ़ाई या आईपीएस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इस वजह से यूपीएससी की तैयारी करते समय उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसलिए वे अब कोशिश कर रही हैं कि उन्हें जितनी परेशानी हुई है, आगे किसी और को ना हो। इस वजह से वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की हफ्ते में एक दिन क्लास लेकर उनकी मदद कर रही हैं।

Journalist खबरीलाल