00 पिछले 6 माह में 35 लाख रूपये की 272 गुम मोबाइल की रिकव्हरी
रायगढ़। रायगढ़
पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में सायबर सेल पुलिस
द्वारा बरामद किये गये 35 लाख मूल्य के 272 मोबाइलो में से 101 मोबाइलों को
उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया। इसके पूर्व 69 गुम मोबाइल सायबर सेल
द्वारा ट्रेस कर उनके स्वामियों को लौटाये जा चुके है।
माह सितम्बर के
बाद से सायबर सेल को करीब 130 मोबाइल गुम के आवेदन मिले हैं, जिनमें से 102
मोबाइल को सायबर सेल की टीम द्वारा एक माह के भीतर दिगर प्रान्त ओडिसा के
बरगढ़, सम्बलपुर, सुंदरगढ़, उत्तरप्रदेश के मुजफरनगर, झारखंड के रांची,
बिहार के पटना, मध्यप्रदेश के सतना तथा राज्य के रायपुर, बिलासपुर, जशपुर,
अम्बिकापुर, सूरजपुर, महासमुंद, जांजगीर-चाम्पा, बलौदा बाजार, मुंगेली तथा
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रेस कर रिकव्हर किया गया है। शेष जांच
प्रक्रिया में है। इस माह रिकव्हर किये गये मोबाइलों में वीवो, रेडमी,
सैमसंग, रियली मी, एम.आई., ओप्पो के कई महंगे मॉडल हैं, जिनकी कीमत करीब
15,10,000 रूपये हैं।
पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को मोबाइल
वितरण के लिये एक साथ न बुलाकर 71 व्यक्तियों को आज शाम करीब 05.00 बजे
बुलाया गया था, जिन्हें पुलिस कप्तान संतोष सिंह द्वारा अपने कक्ष में
मोबाइल सुपुर्द किये। शेष मोबाइल स्वामियों को सायबर सेल, चक्रधरनगर आकर
मोबाइल प्राप्त करने सूचित किया गया है।
इस प्रकार पिछले छ:माह के भीतर
पुलिस कप्तान के टास्क पर सायबर सेल द्वारा कुल 272 गुम मोबाइल कीमत
35,10,000 रूपये का रिकव्हर किया गया है। रिकव्हर मोबाइल में 10 मोबाइल
चोरी कर ले जाने की जानकारी मिली है, जिसमें अपराध दर्ज किया जा रहा है। आज
मोबाइल वितरण दौरान एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा एवं एएसपी श्री राज
कुमार मिंज वह सायबर सेल स्टॉफ उपस्थित थे। दिगर प्रांत में ट्रेस किये गये
मोबाइल धारकों को सायबर की टीम द्वारा शीघ्र मोबाइल लौटाने की हिदायत दिया
गया जिस पर वे डाक/कोरियर के माध्यम से मोबाइल भेजे हैं। मोबाइल रिकव्हर
में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक बृजलाल
गुर्जर, विक्कु सिंह, प्रशांत पंडा, सुरेन्द्र पोर्ते ,महिला आरक्षक मेनका
चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।

Journalist खबरीलाल