भिलाई। भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने शनिवार की सुबह
अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पहले तो लोग
समझ ही नहीं पाये लेकिन उनके द्वारा जिस प्रकार से सफाई व्यवस्था का जायजा
ले रहे थे उससे लोगों को शंका हुई बाद में समझ में आया कि वे नगर निगम के
आयुक्त हैं।
भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर कुछ दिनों
से इसी अंदाज में शहर का निरीक्षण करते रहे हैं। दरअसल, स्वच्छता
सर्वेक्षण 2020 शुरू हो चुका है। भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास है। इसलिए स्वच्छता सर्वेक्षण में
बेहतर प्रदर्शन करना भिलाई चरोदा निगम के लिए चुनौती बन गई है। इसी चुनौती
से निपटने के लिए भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त हर सुबह सफाई व्यवस्था देखने व
उसे बेहतर करने निकल जाते हैं।
वह हर सुबह अकेले पैदल चलते हुए किसी न
किसी वार्ड में पहुंच जाते हैं। वहां सार्वजनिक सफाई, नालियों की सफाई,
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व रखरखाव, स्वच्छता को लेकर जनता में जागरूकता
आदि देखते हैं। जहां कमी नजर आती है, फौरन स्वास्थ्य विभाग की टीम को
बुलाकर सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश देते हैं। इसी कड़ी में
आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 14 बजरंग
पारा-गांधी नगर पहुंचे। वहां उन्होंने नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय
की सफाई देखी।
आयुक्त द्वारा अकेले निरीक्षण करने की खबर लगते ही भिलाई
चरोदा निगम के अधिकारी और स्वास्थ्य अमला भी मौके पर पहुंच गया। निगम
आयुक्त ने सफाई को लेकर नाराजगी जताई तथा इसे और बेहतर करने को कहा।
उन्होंने जनता के बीच जाकर सफाई को प्राथमिकता देने की अपील की। कहा कि इस
साल में स्वच्छता सर्वेक्षण में भिलाई-चरोदा को ज्यादा से ज्यादा अंक मिले
इसके लिए सबको सामूहिक प्रयास करना है।

Journalist खबरीलाल