नई दिल्ली. भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल
रहा है। आए दिन यहां अलग अलग इलाकों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है।
जिससे खतरे से कई राज्यों की सरकारें अलर्ट हो गई है। कोरोना के बढ़ते
मामलों को देखते हुए इस साल क्रिसमस और नए साल में जश्न मनाने पर ब्रेक लगा
दिया गया है। वहीं कई राज्यों की सरकारें अभी से सख्त नियमों को मंजूरी दे
दी है। इसी बीच गुजरात सरकार ने अपने 8 प्रमुख शहरो में 31 दिसंबर तक नाइट
कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। वहीं मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर दी है।
हर साल मुंबई में नए साल का जश्न मनाते है। लोग देर रात तक पार्टी मनाते
है। पिछले साल कोरोना की वजह से सब कुछ बंद था। इसाल कोरोना के कम होते
मामलों को देखते हुए हर कोई नए साल का जश्न मनाने की तैयरी में जुटे हुए
है। हालांकि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में 31
दिसंबर तक धारा 144 लगा दी है और बीएमसी ने भी ढील देते हुए कोरोना नियम
बनाए है।
वहीं मुंबई की महापौर किशोरी पेड़णेकर ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के
मौके पर हमने कुछ गाइडलाइन जारी की है। जिसमे किसी भी होटल या हॉल में
सिर्फ 50 प्रतिशत लोग जमा हो सकते हैं इसके साथ ही सभी को कोरोना के नियमों
का पालन करना जरूरी होगा।
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा,
जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर
2021 की रात तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू का समय रात 1 बजे
से सुबह 5 बजे तक रहेगा। गुजरात में रविवार को ओमीक्रोन वैरिएंट के चार नए
मामले पाए गए, जिससे राज्य में ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की
संख्या 11 हो गई है।
बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन के कुल 161 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।
वहीं महाराष्ट्र में अब तक 54, दिल्ली में 32, तेलंगाना में 20, राजस्थान
में 17, गुजरात में 13, केरल में 11, कर्नाटक में 8, उत्तर प्रदेश में 2 और
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का एक- एक
मामले सामने आए हैं।

Journalist खबरीलाल