कोरबा। सेंट्रल स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से
पीटा है। इंटरनेट मीडिया में तेजी से इसका वीडियो वायरल हो रहा। बताया जा
रहा है कि एनटीपीसी टाउनशिप में संचालित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- दो में
अध्ययनरत नौवीं कक्षा के छात्र को शिक्षक मनोज कुमार बेरहमी से बाल खींच
कर पीट रहा है। घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है। पीछे बैठे एक अन्य छात्र
ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो अपने मोबाइल पर कैद कर लिया।
यह वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन सकते में है। इस बात की भी
जानकारी मिली है कि पीड़ित छात्र के अभिभावक ने दर्री थाने में मारपीट करने
वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। प्राचार्य डा नागमणि का कहना है कि यह
स्कूल के अंदर का मामला है हम आपस में ही इसे निपट लेंगे।
उधर इस
मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक एचसी सारथी का कहना है कि पीड़ित
छात्र की मां ने शिकायत की है। उसमें कहा गया है कि उसके पुत्र को स्कूल
में पढ़ने वाली छात्राओं की बात इधर-उधर करने का झूठा आरोप लगाते हुए बेवजह
स्थिति शिक्षक मनोज बेदम पिटाई की है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित
छात्र के अभिभावकों को व शिक्षक को बयान के लिए बुलाया गया है।

Journalist खबरीलाल