रायपुर । छत्तीसगढ़ में चिटफंड
कंपनी खोलकर लोगों का पैसा जमा कराने के बाद फरार वसुंधरा रियलकान के
डायरेक्टर गौरांग राय को रायपुर की तेलीबांधा थाने की पुलिस कोलकाता से
गिरफ्तार कर लाई है। चिटफंड कंपनी बंद होने और डायरेक्टरों के फरार होने के
बाद पैसा डूबने पर गायत्री नगर तेलीबांधा के दुलारी बाटिका निवासी पवन
कुमार झा सहित अन्य पीड़ितों ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सरकार के निर्देश पर पुलिस पकड़ रही फरार डायरेक्टरों को
वसुंधरा
रियलकान लिमिटेड़ कंपनी नामक चिटफंड कंपनी के संचालक संदीप पाोराई एवं
डायरेक्टर आशीष सरकार ने पीड़ितों को लुभावने स्कीम का झांसा देकर करोड़ों
रुपये जमा करा लिया गया तथा रकम की परिपक्वता तिथि पूर्ण होने से पहले ही
आरोपित रकम वापस न कर चिटफंड कंपनी को बंद कर फरार हो गए। पीड़ितों की
शिकायत पर पुलिस, ने आरोपितों के विरुद्ध तेलीबांधा थाने में अपराध
धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। निवेशकों का पैसा वापस
दिलाने को लेकर भूपेश सरकार ने चुनावी वादा किया था। सरकार बनने के बाद
सख्ती के बाद सक्रिय पुलिस चिटफंड के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर उनकी
संपत्ति का पता लगाकर उसे बेच कर निवेशकों का पैसा लौटाया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल