Breaking News

NEWS DANTEWADA:: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आइइडी की चपेट में आने से जवान घायल:

post

 दंतेवाड़ । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आने से डीआरजी जवान उमेश पांडे घायल हो गये। घायल जवान को साथी जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर-पल्ली सड़क पर नक्सलियों ने पांच आइइडी लगाया था। गश्त पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने इसे लगाया था।

सीआरपीएफ की बोदली कैंप से छह सौ मीटर लगाए गए आइइडी को सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने निष्क्रिय कर दिया। विस्फोटकों को रात के समय नक्सलियों ने लगाया था। इसी रास्ते से जवान गश्त पर निकलते हैं। जवान के घायल होने के बाद जवानों ने दूसरे आइइडी का पता लगाया। चार अन्य आइइडी का पता चलने के बाद उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसमें एक पाइप आइइडी भी था। बताया जाता है कि कैंप से गश्त के लिए जैसे ही जवान निकले उसी समय एक जवान उमेश पांडे का पैर आइइडी पर पड़ने से विस्फोट हो गया। घायल जवान का उपचार किया जा रहा है। दंतेवाडा एसपी अभिषेक पल्लव सहित अन्य पुलिस अधिकारी घायल जवान से मिले और बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों से बातचीत की। बीडीएस टीम सड़क की जांच कर रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner