Breaking News

राजधानी में कारोबारी के अपहरणकर्ता कुछ ही घंटों में गिरफ्तार:

post

रायपुर। पुलिस के लिए चुनौती बनता राजधानी में कारोबारी के अपहण का
मामला कि इससे पहले ही आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दरअसल आपसी विवाद
की वजह से कारोबारी का अपहरण किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सभी 5
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके
नाम हिमांशु शर्मा, सार्थक डे, निखिल चंद्राकर, हर्ष शर्मा और रितेश शर्मा
है।

शनिवार की रात राजधानी के गोलबाजार थाने में कारोबारी के अपहरण की
रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कारोबारी ने खुद थाने पहुँचकर अपहरण की रिपोर्ट
दर्ज कराई थी। कारोबारी के लिखित आवेदन के अनुसार उसका अपहरण 27 नवंबर को
रात साढ़े ग्यारह बजे तब किया गया जबकि वह अपने कॉंपलेक्स के निवासियों का
विवाद होते देख उन्हे छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।पुरानी बस्ती थाना
क्षेत्र निवासी विवेक गुप्ता ने थाना गोलबाजार में सूचना दी कि, 27 नवंबर
को जबकि वह रोज की तरह अपने कॉंपलेक्स का निरीक्षण करने पहुँचा तो उसने
देखा कि, कॉम्प्लेक्स निवासी दो लोगों से स्विफ़्ट कार सवार युवक लड़ाई कर
रहे हैं। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो युवक उसे ही पीटते हुए अमलेश्वर की
ओर ले गए,जहाँ एक घर में बंद कर यह कहने लगे कि, पचास हजार घर से मंगाओ तो
ही छोड़ेंगे। विवेक गुप्ता ने बताया है कि नदी पार ढाबे पर युवक की बहन को
पचास हजार रुपए के साथ बुलाया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को ढाबे के पास खडा
रखा था, भीड़ बढऩे की वजह से अचानक अपहरणकर्ता ग़ायब हो गए। वहीं युवक अपनी
बहन माँ और चचेरे भाई के ढाबा पहुँचने पर उनके साथ वापस आ गया।
शिकायत
पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और रायपुर दुर्ग सीमा अमलेश्वर वाले इलाके से
लेकर घटना स्थल तक की तगड़ी निगरानी के बीच पड़ताल शुरू की तो सभी आरोपी को
घटना के कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिए गए। वैसे प्राथमिक जानकारी तो आपसी
विवाद सामने आया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner