रायपुर । वित्तीय वर्ष 2021-22
समाप्त होने में अब तीन महीने दस दिन का ही समय शेष बचा है। ऐसे में आयकर
विभाग भी अपना टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। विभागीय
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी करीब तीन हजार से अधिक पुराने
मामले ऐसे है, जो आयकर विभाग में अपील में हैं। उन मामलों का जल्द से जल्द
निपटारा कर बकाया राजस्व वसूली की तैयारी है। इन पुराने मामलों की फाइलों
को खंगालकर उनके द्वारा जमा किए जाने वाले टैक्स का अध्ययन किया जा रहा है।
गौरतलब
है कि आयकर विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को आइटी के दायरे में
लाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही 31 दिसंबर से पहले ज्यादा से ज्यादा
लोगों को आइटी रिटर्न जमा कराना चाहता है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक
राज्य में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने आइटी रिटर्न दाखिल कर दिया है।
चार हजार करोड़ से कम का है लक्ष्य
सूत्रों
से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को इस वर्ष पिछले दो वर्षों की
तुलना में टैक्स वसूली का लक्ष्य कम मिला है। इसका कारण कोरोना संक्रमण की
वजह से कारोबार प्रभावित होना बताया जा रहा है। इस वर्ष आयकर विभाग को तीन
हजार 966 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली करनी है। यह वित्तीय वर्ष 2019-20 की
तुलना में 12 फीसद कम है।
यहां से ली जा रही मदद
टैक्स कलेक्शन
बढ़ाने के लिए सीजीएसटी के साथ स्टेट जीएसटी से डाटा कलेक्शन का कार्य किया
जा रहा है। स्टेट व सीजीएसटी से मिले डाटा के आधार पर आयकर विभाग करदाता के
मुनाफा का अनुमान लगाकर उन्हें कम रिटर्न दाखिल करने के लिए जवाब-तलब
करेगा।
विवाद से विश्वास स्कीम से बढ़ा भरोसा
आयकर
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विवाद से विश्वास स्कीम से आयकरदाताओं
में विश्वास और बढ़ा है। प्रदेश में पहले आठ हजार के करीब विवादित मामले
थे, इनमें तीन हजार प्रकरणों का निपटारा विवाद से विश्वास स्कीम से हो गया
है। शेष पांच हजार प्रकरण में से तीन हजार प्रकरण आयकर विभाग में अपील में
है।

Journalist खबरीलाल