रायपुर । कोरोना के नए वैरिएंट
'ओमिक्रोन" को लेकर लगातार निगरानी के बीच राज्य में 300 से अधिक विदेश से
आए यात्री की जानकारी नहीं मिली है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी पता न चल
पाने पर स्वास्थ्य विभाग इनपर एफआइआर कराने की तैयारी में है। बिलासपुर ऐसे
ही दो पाजिटिव विदेश यात्री नहीं मिल रहे थे, एफआइआर के बाद लोग लौटे।
विभागीय
जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक विदेश यात्रा से लौटे लोगों की संख्या
2,068 से पार चली गई है। इसमें से 650 लोग आइसोलेशन अवधि पूरा कर चुके
हैं। विदेश यात्रा से लौटे छह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें बिलासपुर
में चार, रायगढ़ व दुर्ग में एक-एक मरीज हैं। रायपुर लौटा एक यात्री पाजिटिव
आया था, लेकिन जीनोम के लिए सैंपल लेने के दौरान कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
आया।
ऐसे फिर से सैंपल लिया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने
'ओमिक्रोन" के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर
दिया है। नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के
संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने बुधवार से काम करना शुरू कर दिया है।
यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की
जाएगी।
किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर
0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। नोडल अधिकारी डा. धर्मेन्द्र गहवई को
कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश
में 'ओमिक्रोन" के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों
के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी
निर्देश जारी किए गए हैं।
जुटाई जा रही जानकारी
ओमिक्रोन को लेकर
निगरानी व समीक्षा के लिए कोविड वार रूम शुरू किए गए हैं। विदेश से लौटे
लोगों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है। जो लोग नहीं मिल रहे हैं, ऐसे
लोगों की सूची तैयार है। इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
-डाक्टर सुभाष मिश्रा, राज्य नोडल अधिकारी, कोरोना नियंत्रण अभियान

Journalist खबरीलाल