मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला पंचायत सीईओ और महिला जिला
पंचायत सदस्य के बीच जमकर विवाद हो गया। जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू
भिखारी ने जिला पंचायत CEO को मारने की कोशिश की है। दरअसल, जिला पंचायत
सीईओ एवं 2017 बैच के आईएएस रोहित व्यास के चेम्बर में किसी काम को लेकर
लगभग 1.30 बजे महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी पहुँची थीं। आईएएस
ने गैरवाजिब काम बताते हुए उसे करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में
बहस हो गई। जिला पंचायत के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिला पंचायत
सदस्य ने सीईओ को मारने के लिये चप्पल निकाल ली। आईएएस ने देखा कि महिला का
मामला है, चेम्बर में सीसीटीवी भी नहीं है, इसलिए बचने के लिए चेम्बर से
भागे तो जिला पंचायत सदस्य भी चप्पल लिए दौड़ी।घटना के बाद महिला सदस्य जिला
पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ जातिगत गाली और दुर्व्यवहार की
शिकायत लेकर एसपी के पास पहुँच गयी। खबर है, एसपी कार्यालय में प्रदर्शन भी
किया गया आईएएस के खिलाफ।दूसरी तरफ सीईओ के द्वारा भी घटना की शिकायत करने
एसपी कार्यालय जाने की खबर है।बता दें महिला जिला पंचायत सदस्य के पति
जिला पंचायत में ठेकेदार है। इस घटना की रिपोर्ट अजाक थाने में भी की गई
है।जिला पंचायत CEO रोहित व्यास ने कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृति नहीं
होने की बात को लेकर मेरे साथ विवाद की है।

Journalist खबरीलाल