Breaking News

उत्कृष्ट थाना सम्मान में सूरजपुर जिले का झिलमिली थाना देश में चौथे स्थान पर:

post

00 मुख्यमंत्री ने कहा यह हम सब के लिए गर्व का विषय
रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020
के उत्कृष्ट थाना सम्मान में सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को देश में चौथा
स्थान मिलने पर झिलमिली थाने के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग
को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के
सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को उत्कृष्टता के मामले में देश में चौथा
स्थान मिलना हम सब के लिए गर्व का विषय है।  

गौरतलब है कि भारत सरकार
के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट थाना को लेकर पूरे भारतवर्ष में सर्वे
कराया गया था और इनमें से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग की गई है। इसके
लिए पहले थानों में डाटा विश्लेषण, सीधी परख और मिले फीडबैक के आधार पर
रैंकिंग प्रक्रिया के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की
संक्षिप्त सूची तैयार की गई। जिसमें थाना की रैंकिंग साफ-सफाई, रंग-रोगन,
कैम्प सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक बिहेवियर, क्वीक रिस्पांस, रिकार्ड संधारण,
सीसीटीएनएस व अपराधों के समाधान के आधार पर बनाई गई। गृह मंत्रालय ने
उत्कृष्ट थाना को लेकर कराए गए सर्वे में वर्ष 2019-20 नेशनल क्राइम ब्यूरो
के तय मानकों पर जिले के थाना झिलमिली ने देश के सर्वश्रेष्ठ थाना केटेगरी
में चौथा स्थान हासिल किया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner