खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी में ऐसे कई मौके आए, जब उन्हें प्यार के साथ ही लोगों के नेगेटिव कॉमेंट्स का भी सामना करना पड़ा। कभी रेड कार्पेट तो कभी फोटोशूट, इस हसीना को न जाने कितनी बार टारगेट किया गया। हालांकि, ये मानना पड़ेगा कि जिस तरह से उन्होंने इन सब चीजों को हैंडल किया, वो इंस्पायरिंग है।
ऐश्वर्या राय सिर्फ बच्चन परिवार की बहू या फिर बॉलीवुड हीरोइन बनने के बाद पॉप्युलैरिटी की सीढ़ियां नहीं चढ़ी हैं। बल्कि ये बाला तो जब मॉडलिंग में थी और मिस इंडिया व मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में एंटर की थी, तब भी वह जबरदस्त पॉप्युलर थीं। उनका दबदबा इतना था कि सुष्मिता सेन ने तक ब्यूटी पैजन्ट से अपना नाम वापस लेने के बारे में सोच लिया था। अब जब उनके नाम के आगे बच्चन सरनेम जुड़े हुए कई साल हो चुके हैं, तो उनकी ब्रैंड वैल्यू भी और हाई होती नजर आई है। वह जो भी करें, वो सुर्खियों में छा ही जाता है।
होशियार, डाउन टू अर्थ, आदर्श बहू, मां और लविंग वाइफ, ऐश्वर्या न जाने कितने लोगों को इंस्पायर करती हैं। यही चीज उनके स्टाइल के बारे में कही जा सकती है। ऐश भले ही उम्र की हाफ सेंचुरी पूरी करने की ओर बढ़ रही हों, लेकिन वह जिस तरह से अपने लुक्स में कभी एलिगेंस, तो कभी बोल्डनेस का तड़का लगाकर लोगों को सरप्राइज दे देती हैं, वो लोगों को तारीफ करने को मजबूर कर देता है। हालांकि, ये भी है कि इसी फैशन को कुछ लोग पचा नहीं पाते और वे तारीफ की तरह अदाकारा के लुक्स को लेकर आलोचना करना शुरू कर देते हैं। (फोटो साभार: इंडियाटाइम्स)
ऐश्वर्या ने मां बनने के बाद फिल्मों को बहुत ही लिमिटिड कर दिया है। ऐसे में उनके ऑन स्क्रीन लुक्स भी कम ही देखने को मिलते हैं। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में उनका जो अवतार दिखा था, वो जबरदस्त फैशन गोल्स दे गया था। हालांकि, इसके बाद उनका और रणबीर कपूर का जो फोटोशूट सामने आया, उसने लोगों के होश उड़ा दिए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक बच्चे की मां और बच्चन परिवार की बहू इस तरह का शूट करवाएगी।

Journalist खबरीलाल