Breaking News

News Raipur Weather :: साल के आखरी दिनों में हो सकती है बारिश साथ मे कड़ाके की ठंड:

post

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का कहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड-मध्यप्रदेश-उड़ीसा-पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद इन राज्यों में शीतलहर बढ़ जाएगी। 25 दिसंबर यानी क्रिस्मस डे के दिन पश्चिमी यूपी-पंजाब-उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में दिन में धूप खिली है, लेकिन सर्द हवा का चलना जारी है।

मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा की आशंका जताई है। वहीं, 26 और 27 तारीख को जम्मू संभाग और निचले हिमाचल प्रदेश में और 27 और 28 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner