Breaking News

News Raipur :: कोरोना तो पहुंचेगा ही, कोविड को लेकर कोई विशेषज्ञ अपनी राय नहीं दे रहे हैं - सिंहदेव:

post

रायपुर । ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 108 देशों में ओमिक्रोन पहुंच चुका है। हमारे देश की स्थिति यह है कि छत्तीसगढ़ चारों तरफ से घिर गया है। हमारे पास कितने ज्यादा केस हो सकते हैं? उतने बिस्तर हैं या नहीं इस पर समीक्षा हुई।

उन्होंने कहा कि कोरोना तो पहुंचेगा ही, कोविड को लेकर कोई विशेषज्ञ अपनी राय नहीं दे रहे हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है कितना नहीं, लेकिन दूसरी लहर के अनुभव के आधार पर हमारी कितनी तैयारी है, इस पर समीक्षा की गई। ओमिक्रोन को लेकर हमारे पास 17000 बिस्तर तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू लगाना कोई ऑप्शन नहीं है. रात में तो वैसे भी कोई व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता, अभी फिलहाल छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी रेट 1% से भी नीचे है।

यहां 500 के टेस्ट में 5 पॉजिटिव मिल रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन हो सके, लॉक डाउन की बात तो बहुत दूर है। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विदेश से लौटे 280 लोग ऐसे जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner