Breaking News

NEWS BILASPUR:: ट्रेनें रद होने से बढ़ी बिलासपुर जोनल समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों की परेशानी:

post

 बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले
ब्रजराजनगर-इब रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा
रहा है। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक चलने वाले इस कार्य के चलते रेलवे ने
रेलवे ने 36 ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। अलग- अलग तारीख में रद इन
ट्रेनों के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। आलम यह है कि यात्री
प्लेटफार्म में ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। पर सुविधा नहीं मिलने
से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। यह समस्या दो जनवरी के बाद ही दूर
होगी।

पिछले कुछ महीनों से किसी न किसी कार्यों को लेकर रेलवे
ट्रेनों का परिचालन रद कर रही है। सबसे विड़ंबना की बात यह है कि ट्रेनें रद
करने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जाती। जबकि अभी भीड़ का सीजन
है। क्रिसमस व नए साल मनाने के लिए यात्री बाहर जाने की योजना बनाकर बैठे
हैं। पर एकाएक ट्रेन सुविधा नहीं मिलने से उन्हें मायूसी हाथ लगी। यही
स्थिति नजदीक के स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों की है।

रविवार को यात्रियों को एक्सप्रेस तो दूर पैसेंजर तक की सुविधा नहीं
मिली। छोटे - छोटे स्टेशनों के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन
गोंदिया- झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा - गोंदिया पैसेंजर रद रही। यात्री
प्लेटफार्म में इंतजार करते रहे हैं कि कोई ट्रेन आए तो वह उनसे गंतव्य तक
पहुंच सके। पर उनका इंतजार खत्म ही नहीं हुआ।

ये ट्रेनें आज हैं रद

12869
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस , 22910 पुरी - वल्साड, 22844 पटना - बिलासपुर
एक्सप्रेस , 20972 शालीमार - उदयपुर एक्सप्रेस , 12811 कुर्ला - हटिया
एक्सप्रेस, 20972 शालीमार - उदयपुर एक्सप्रेस, 20471 बीकानेर - पुरी
एक्सप्रेस , 20808 अमृतसर -विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा - मुंबई
एक्सप्रेस, 12950 सांतरागाछी - पोरबंदर एक्सप्रेस।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner