Breaking News

NEWS RAIPUR:: आज़ादी की लड़ाई जीती, अब हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लड़ना है:

post

 रायपुर  । राजधानी में चल रहे धर्म
संसद में संतों ने हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। संतों का कहना था
कि बिना हिन्दू राष्ट्र बने देश का कल्याण नहीं हो सकता। सनातन संस्कृति
खतरे में है, पर न कोई मिटा सका है, न मिटेगा। स्वामी परमानंद ने कहा कि एक
लड़ाई आज़ादी की जीती, अब हिंदू राष्ट्र की लड़ाई जीतनी है। हम तो कुत्ते और
अन्य जानवरों में भी भगवान देखते हैं।

धर्म वस्त्र नहीं जो बदला जाए

संत
रामप्रिय दास ने कहा कि धर्म वस्त्र नहीं जो बदला जाए। जिस घर में पैदा
हुए वहीं धर्म है, उसे बदल नहीं सकते। भ्रमित न हो, प्रलोभन में न आएं।
अपने आपको पहचानो। हिंदू राष्ट्र बनाने सरकार पर दबाव बनाना होगा। खरसिया
के संत त्रिवेणी दास ने कहा पूरी दुनिया में आतंक, खून सिर्फ मुसलमान बहा
रहा है। ईसाई हथियार बनाकर बेच रहे हैं। सनातन संस्कृति का गौरवशाली इतिहास
दो अरब साल पहले से है। इसे खत्म करने की साजिश चल रही है। भगवा को विश्व
विजेता बनना होगा। यह हिंदू राष्ट्र से ही सम्भव है।

देश के सभी मुसलमान हिंदू हैं, वे कहीं से नहीं आए हैं। इनको जबरन मुसलमान
बनाया गया है, इनकी घर वापसी होनी चाहिए। अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए महंत
रामदास महाराज ने कहा कि गाय पालें, तभी अच्छी खेती होगी। जैसा अन्न
खाएंगे वैसे विचार बनेंगे। सैनिक बार्डर पर हैं तो हम सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा सभी जिलों में गुरुकुल परंपरा से शिक्षा दी जाए। शास्त्र के
साथ शस्त्र भी सिखाएं। स्कूलों में गीता पढ़ाएं। अच्छी शिक्षा, अच्छे
संस्कार दें। जूनागढ़ से आए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द महाराज ने कहा
हिन्दू राष्ट्र न नेता बनाएंगे, न आइएएस बनाएंगे। अपनी रक्षा खुद करनी
होगी। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner