भोपाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर मध्य प्रदेश में बवाल मच गया है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी से माफी मांगने को कहा है. गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है और 3 दिन के अंदर यदि सनी लियोनी गाने को लेकर माफी नहीं मांगती हैं और यूट्यूब से गाना नहीं हटाया जाता है तो सरकार सनी लियोन और शारिब तोशी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करेगी.
गृह मंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह जैसे विधर्मी लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. वीर सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि दिग्विजय सिंह के बयान पर उनका स्टैंड क्या है, क्या वह दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हैं.

Journalist खबरीलाल