रायपुर । रबी सीजन में किसानों को दिए
जा रहे बीज, उर्वरक और पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी
जिलों में जारी है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों
में लगातार सैंपल ले रहे हैं। इन सैंपलों की जांच गुणवत्ता नियंत्रण
प्रयोगशाला में की जा रही है।
रबी सीजन 24 दिसंबर की स्थिति में बीज
के 49 और रासायनिक उर्वरक के 14 नमूने अमानक पाए गए हैं। इनके लाट की
बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को
नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के
अनुसार रबी सीजन में बीज के अब तक 862 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण
के लिए भेजे गए हैं। अब तक विभाग को प्राप्त 779 सैंपलों की जांच में से 49
सैंपल अमानक पाए गए हैं। 83 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
इसी
तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के
उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 342 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं।
इसमें से 310 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 296 नमूने मानक स्तर
और 14 अमानक पाए गए हैं। बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी
है। इसी तरह कीटनाशक औषधियों के आठ नमूने लिए गए है जिसमें से छह सही पाए
गए हैं। दो की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
बीज लगाने के बाद भी फसल उत्पादन प्रभावित होने पर किसानों ने आवाज उठाई
थी। वहीं अच्छी पैदावार के लिए रासायनिक खाद डालने पर उत्पादन पर कोई खास
असर नहीं पड़ने पर अमानक खाद बीज मिलने की आवाजा किसानों ने समय-समय पर
उठाया था।

Journalist खबरीलाल