Breaking News

News Raipur :: विकास उपाध्याय ने कहा - प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपना कौशल दिखाने का मिलता है मौका:

post

रायपुर। संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 1300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में 16 प्रकार की खेल विधाएं होंगी। प्रतियोगिता 14 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं के लिए आयोजित की गई है।

श्री विकास उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के बाद ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। शभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री एजाज ढेबर ने की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, वार्ड पार्षद श्री प्रकाश जगत सहित शिक्षक, प्रशिक्षक, कोच और खिलाड़ी उपस्थित थे।  

उपाध्याय ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल के महत्व को हमें भूलना नहीं चाहिए। जीवन में खेलकूद का महत्व पढ़ाई-लिखाई के साथ आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेलकूद से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। खेलकूद न केवल मनोरंजन करते हैं, अपितु स्वास्थ्य को उत्तम भी बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ्य रहेंगे, तो पढ़ाई-लिखाई में अच्छे से मन लगेगा। श्री उपाध्याय ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सभी गतिविधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान विद्यार्थी जहां खेलकूद की गतिविधियों में आगे रहते हैं, वहीं उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, गायन की प्रतिभा भी निखरती हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner