Breaking News

NEWS RAIPUR:: प्रदेश में 60 फीसद आबादी को लगा कोरोना का दोनो डोज, 30 लाख किशोरों को लगेगा टीका:

post

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में लक्षित 60
फीसद लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोरों
और युवाओं का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होना है। इस संबंध में 28 दिसंबर,
मंगलवार को केंद्र सरकार सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री समेत आला
अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग लेगी। इसमें टीकाकरण को लेकर
दिशा-निर्देश मिलने की बात कही जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के
अधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण में अब तक राज्य के
60 फीसद पात्र लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इनकी संख्या 1.18
करोड़ से अधिक हैं। वहीं 95 फीसद यानी 1.87 करोड़ से अधिक को पहला टीका लगा
है। दोनों टीकाकरण को मिलाकर अब तक तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार से अधिक टीके
लग चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में शून्य से 18 आयु के
करीब एक करोड़ बच्चे और किशोर शामिल हैं। इसमें से 15 से 18 आयु के 25 से 30
लाख किशोर होने का अनुमान है। इनका टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होना है। जो
केंद्रीय दिशा निर्देश के आधार ही योजना के अनुसार टीकाकरण अभियान शुरू
किया जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner