Breaking News

NEWS RAIPUR:: प्रदेश के वैद्य करेंगे स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र का संचालन:

post

 रायपुर । छत्तीसगढ़ परंपरागत वनौषधि
प्रशिक्षित वैद्य संघ अब डा. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में
देश के पहले स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र का संचालन करेंगे। पारंपरिक
वैद्यकीय ज्ञान आधारित चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिक प्रमाणिकता सिद्ध करने
और दुर्लभ वनौषधियों के संरक्षण संवर्धन एवं विकास के उद्देश्य से केंद्र
प्रारंभ किया गया है। संचालन के लिए छत्तीसगढ़ परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित
वैद्य संघ और डा. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय (सागर
विश्वविद्यालय) के बीच 24 दिसंबर को एमओयू किया गया।

विश्वविद्यालय
की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा कि इस केंद्र के संचालन के लिए
विश्वविद्यालय हर संभव मदद करेगा। विलुप्त हो रही वनौषधियों के संरक्षण के
लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही 10-20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 25 ख्याति प्राप्त पारंपरिक नाड़ी
विशेषज्ञ वैद्य शामिल हुए। लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान भारत के
राष्ट्रीय समन्वयक वैद्य निर्मल अवस्थी ने बताया कि यह केंद्र सरकार के
सहयोग से संचालित किया जाएगा।

चार वर्षों
से विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केकेएन शर्मा के मार्गदर्शन में वनौषधि
आधारित चिकित्सा पद्धति का विश्लेषण किया जा रहा था। पारंपरिक वैद्यों की
उपचार पद्धति पर शोध कार्य प्रारंभ किए गए। इसे यूजीसी से मान्यता मिल चुकी
है और 90 लाख स्र्पये का आवंटन भी दिया गया है। अवस्थी ने बताया कि बस्तर,
बिलासपुर और रायपुर के पारंपरिक वैद्यों ने आंखों से जाला निकाल कर
वैज्ञानिकों को हतप्रभ कर दिया। कांकेर कोंडागांव के आदिवासी बहुल इलाके के
वैद्यों ने गांठ एवं मुख के कैंसर, बिलासपुर के पारंपरिक वैद्यों ने भी कई
असाध्य बीमारियों के सफल उपचार की जानकारी कार्यक्रम में दी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner