Breaking News

विविध :: लघुकथा - नववर्ष का संदेश ?:

post

नए वर्ष के आगमन की तैयारी में जन समुदाय जुटा हुआ था। उत्साह में लोग झूम रहे थे। तभी एक शहर के पांच सितारा होटल में मुर्गा और मुर्गी में बातचीत हो रही थी। मुर्गी बोली-क्यों जी ,अब से थोड़ी  थोड़ी देर बाद नया वर्ष आ जाएगा, पर आप मुंह लटका कर बैठे हैं। किस बात का गम आपको खाए जा रहा है ?  मुर्गी के प्रश्न का जवाब  गंभीर आवाज में देते हुए मुर्गा बोला-तुम्हें पता नहीं मेरी जान, नववर्ष के स्वागत में लोग चिकन बिरयानी का आर्डर देंगे, फिर मैं और तुम बिरयानी बनने के लिए काट दिए जाएंगे।हम सदा सदा के लिए बिछड़ जाएंगे।इस सच्चाई से मुर्गी की आंखें भर आईं ।वह बोली- ठीक कह रहे  हैं जी ,इस ओर तो मेरा ध्यान ही नहीं गया,पर बिछड़ने की इस बेला में मेरा सवाल है,क्या नया वर्ष जीव हत्या का संदेश देने आता है? 

विजय मिश्रा अमित

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner