बस्ती में कप्तानगंज थाना क्षेत्र की 25 साल की युवती ने रेप का आरोप लगाया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, प्रेग्नेंट होने के बाद दो बार उसका गर्भपात कराने और शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मनिकरपुर गांव निवासी गुलाम हुसैन उर्फ सुबराती पर अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर वो दो बार प्रेगनेंट हो गई। आरोपी ने जबरिया उसका गर्भपात करा दिया।
शादी की बात करने पर वो टालमटोल करता रहा। बार-बार शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद भी जब उसने शादी नहीं किया तो, उस पर शादी करने का दबाव बनाया। शादी का दबाव बनाने के कारण आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
कप्तानगंज पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। कप्तानगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अपराहन में गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।

Journalist खबरीलाल