प्रतापगढ़ के रहने वाले शिव कुमार वर्मा ने प्रतापगढ़ की ही किन्नर अंजली सिंह के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या के नंदीग्राम भगवान श्री राम के अनुज भरत की तपोस्थली भरतकुंड में एक प्राचीन मंदिर में सात फेरे लिए. यह शादी किन्नर अंजली सिंह की बहन और बहनोई ने संपन्न करवाई। इस बेहद दिलचस्प वैवाहिक आयोजन की खास बात यह रही कि इस आयोजन में दर्जनभर बाराती भी शामिल हुए और शादी की सभी रस्में निभाई गई और हंसी खुशी मेहमानो ने नव युगल को एक मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी. एक युवक और एक किन्नर के बीच प्रेम कहानी के इस सुखद मोड़ पर पहुंच जाने पर परिवार और गांव के लोगों ने भी बहुत खुशी जाहिर की है।
और लोग युवक के फैसले की सराहना भी कर रहे हैं. जिसने समाज के ठुकराए हुए वर्ग के एक सदस्य को अपना जीवन साथी बना लिया है.नंदीग्राम भरतकुंड में स्थापित प्राचीन मंदिर में किन्नर अंजली सिंह की शादी धूमधाम से की गई. प्रतापगढ़ के गहरौली मजरे शुकुलपुर के रहने वाले शिव कुमार वर्मा ने दूल्हा बनकर अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोचार के बीच अंजली सिंह के साथ सात फेरे पूरे किए. पंडित अरुण तिवारी द्वारा शादी की रस्में पूरी कराई गई.युवक शिव कुमार ने बताया कि बीते डेढ़ वर्षो से अंजलि के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उन्होंने यह पाया कि अब बिना अंजलि के वह जी नहीं सकते इसलिए उन्होंने अंजलि के साथ शादी कर ली है।

Journalist खबरीलाल