रायपुर - आज कुछ सब्जी व्यवसायी राजधानी नगर रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले शास्त्री बाजार के सामने सड़क पर बैठकर सब्जी व्यवसाय करने पहुंचे, इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने शास्त्री बाजार में पहुंचकर सड़क मार्ग पर बैठकर सब्जी बेचने पहुंचे व्यापारियों को सकारात्मक पहल कर समझाईश दी एवं मुख्य मार्ग पर बैठकर नहीं, बल्कि शास्त्री बाजार के भीतर बने पाटों में बैठकर सब्जी व्यवसाय करने का उन व्यापारियों से आव्हान किया.
महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि शास्त्री बाजार के भीतर पाटों को सब्जी व्यापारियों को नगर निगम जोन क्रमांक 4 के बाजार विभाग के माध्यम से सब्जी व्यवसाय करने हेतु आबंटित किया जायेगा, किन्तु कोई भी व्यापारी सड़क पर सब्जी बेचने ना बैठे, अन्यथा की स्थिति में सड़क मार्ग पर बैठे सब्जी व्यापारियों को सड़क से हटाने की कार्यवाही की जायेगी. महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा को सभी व्यापारियों को शास्त्री बाजार के भीतर सब्जी बेचने नियमानुसार पाटों का शीघ्र आबांटन किया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया.
महापौर की समझाईश एवं प्रयास से सब्जी व्यापारीगण भीतर चबूतरे पर बैठकर सब्जी बेचने एवं व्यवस्था बनाये रखने में सहभागिता दर्ज करवाने सहमत हो गये. महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि कोई भी सब्जी व्यापारी सड़क पर बैठकर व्यवसाय ना करे, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 4 द्वारा ऐसे सब्जी व्यापारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी एवं उन्हें किये गये चबूतरों के आबंटन को निरस्त कर दिया जायेगा.इस दौरान नगर निगम एल्डरमेन श्री शमसुल हसन नम्मू भाई भी महापौर के साथ उपस्थित थे.

Journalist खबरीलाल