Breaking News

NEWS RAIPUR:: रायपुर को पहले पायदान पर लाने के लिए निगम के अफसरों से चर्चा करके उनके सुझाव मांगे:

post

 रायपुर । नगर निगम जोन दो के
अध्यक्ष बंटी होरा ने बुधवार को जोन कार्यालय में अफसरों की समीक्षा में
स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को पहले पायदान पर लाने के लिए निगम के
अफसरों से चर्चा करके उनके सुझाव मांगे। इस दौरान उन्होंने अफसरों की
कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सवाल दागे। इस दौरान अफसर बंगलें झांकने
लगे। जोन अध्यक्ष होरा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में आवश्यक संसाधन और
नुक्कड़ों पर सफाई व्यवस्था को बड़ी परेशानी बताई। जल विभाग के अधिकारियों को
निर्देश दिए।

स्लम बस्तियों में पानी की समस्या है, लिहाजा नलों और
टंकी को दुरुस्त किया जाए। राजस्व विभाग में कम हो रही वसूली पर नाराजगी
जताते हुए उन्होंने नगर निवेश के अधिकारियों को अवैध रूप से हो रहे
निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के साथ लंबित प्रकरणों को निराकरण करने को कहा।
बिना वार्ड पार्षद की जानकारी के हो रहे नियम विरुद्ध कार्यों, प्रोटोकाल
का पालन न करने पर भारी नाराजगी जताई। बैठक में एमआइसी सदस्य सुंदर जोगी,
सुरेश चन्नावार, अंजनी राधेश्याम विभार, पार्षद अनवर हुसैन, तिलक भाई पटेल,
उप आयुक्त अरविंद शर्मा, जोन आयुक्त विनोद पांडेय, मुख्य अभियंता विनोद
देवंगन, स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया, जल विभाग के आइके चंद्राकर समेत सभी
विभागीय कर्मचारी शामिल थे।

पांच दुकानों में मिली गंदगी, प्रतिबंधित पालीथिन पाए जाने पर दस हजार का जुर्माना

नगर निगम जोन क्रमांक चार की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सिविल
लाइन वार्ड क्रमांक 47 में पांच दुकानों में गंदगी पाई, जबकि प्रतिबंधित
पालीथिन बेचने पर संतोष शुभ डिस्पोजल पर पांच हजार रुपये, मुकेश प्रोविजन
स्टोर्स पर पांच सौ रुपये, नितिन ट्रेडर्स पर ढाई हजार रुपये, दुकानदार राम
हेमनानी पर एक हजार रुपये और पोहा पाइट पर एक हजार रुपये का जुर्माना
लगाकर मौके पर ही वसूल किया। दुकान संचालकों को भविष्य में गंदगी न फैलाने
और प्रतिबंधित पालीथिन न बेचने की चेतावनी दी। वहीं पोहा पाइंट में घरेलू
गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होना पाया गया। इस कार्रवाई में जोन कमिश्नर विनय
मिश्रा, कार्यपालन अभियंता लोकेश चंद्रवंशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी
चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner