Breaking News

NEWS RAIPUR::बेमौसम बारिश के कारण निगम ने सफाई मित्रों की रात में लगाई ड्यूटी:

post

रायपुर । मंगलवार रात से रूक-रूककर
हो रही बारिश को ध्यान में रखकर नगर निगम के सफाई मित्रों की विशेष गैंग
की रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई गई है,ताकि रात्रि में तेज बारिश होने पर कहीं
पर भी जल के भराव की शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का
निराकरण किया जा सके। महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक ने सभी जोन
कमिश्नरों को अपनी टीम के साथ तेज बारिश के दौरान रात में विशेष सतर्कता
एवं जागरूकता बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं निगम के निर्देश
पररायपुर की मुख्य सड़कों पर रात में यातायात का दबाव कम होने पर सफाई
कर्मी सफाई करते हैं।

ठंड से बचाने 50 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर जल रहा अलाव

बेमौसम
बारिश के कारण राजधानी में ठंड भी बढ़ी है। नगर निगम ने ठंड और शीतलहर के
प्रकोप को देखते हुए शहर के 50 से अधिक सार्वजनिक मुख्य स्थलों पर अलाव
जलाने की व्यवस्था की है।जानकारी के मुताबिक नगर निगम जोन एक के गोगांव
बाजार चौक, गोगांव दुर्गा मंदिर चौक, आंबेडकर चौक, संतोषी नगर चौक सहित
विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों को शीतलहर से राहत दिलवाने अलाव जलाया
जा रहा है।

वहीं निगम जोन दो में बस स्टैंड रेनबसेरा, रेलवे स्टेशन परिसर, आंबेडकर
अस्पताल परिसर सहित सार्वजनिक स्थलों में लगातार अलाव जलाया जा रहा है।नगर
निगम जोन चार के गांधी चौक, सारथी चौक, अवधिया पारा चौक,भोईपारा चौक,बंजारी
चौक,गोलबाजार, शास्त्रीबाजार, बैजनाथपारा नूरजहां होटल के पास, कटोरा
तालाब उद्यान, फौव्वारा चौक बैरनबाजार, वीरभद्रनगर मारवाड़ी श्मशानघाट के
पास समेत अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner