रायपुर । राजधानी रायपुर के आटो रिक्शा चालक बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर रायपुर आटो महासंघ के अध्यक्ष कमल पांडेय के नेतृत्व में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से मिले। आटो चालकों के प्रतिनिधि मंडल ने परिवहन मंत्री से 10 साल से अधिक वाले सभी आटो रिक्शा को पूर्व की तरह 15 साल तक की अवधि तक का परमिट देने की मांग की। आटो संघ ने मो.अकबर को कोरोना महामारी के दौरान होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में भी बताया और चालकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की गुहार लगाई।
मंत्री अकबर ने आटो चालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों से तुरंत बात की। उन्होंने आटो संघ के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर 10 साल की अवधि पार कर चुके आटो रिक्शा को भी परमिट दिलाने का आश्वासन दिया। परिवहन मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कमल पांडेय के साथ सूर्य प्रकाश व्यास, राजेश स्वामी, नारायण सोनी, सुरेश तिवारी, संदीप नापित आदि शामिल थे।

Journalist खबरीलाल