नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी पात्र
लाभार्थियों को इस साल के अंत तक कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक देने का
‘‘वादा’’ पूरा न करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शुक्रवार को
आलोचना की। सरकार ने जून में उच्चतम न्यायालय में कहा था कि उसे इस साल के
अंत तक पूरी पात्र आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने की उम्मीद
है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र ने 2021 के अंत तक सभी को टीकों की दो
खुराक देने का वादा किया था। आज इस साल का आखिरी दिन है। देश अब भी टीके से
दूर है। एक और जुमला चकनाचूर।’’ देश भर में शुक्रवार दोपहर तक कोविड-19 रोधी टीके की 144.67 करोड़
खुराकें दी गईं। 84.51 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक ले
ली है जबकि 60.15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दोनों खुराक ले ली है। 18
वर्ष की आयु से अधिक के लाभार्थियों की कुल संख्या 94 करोड़ है।

Journalist खबरीलाल