Breaking News

NEWS RAIPUR:: रायपुर में अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर 4 से 5 जनवरी:

post

  रायपुर । नए साल में समाज को तर्कशील और नई सोच देने के लिए एंटी सुपरस्टीशन आर्गेनाइजेशन (ASO) की ओर से दो दिवसीय अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और तार्किक विचारों को बढ़ावा देना है।

अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर 4 से 5 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुंबई से महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की राज्य प्रधान सचिव सुशिला मुंडे और लेखक प्रो. मच्छिंद्रनाथ मुंडे हैं। अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर नवा रायपुर के पास ग्राम बिरबिरा में होगा। यह कार्यक्रम रोजाना सुबह 9 बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा।

एएसओ के रायपुर अध्यक्ष टिकेश कुमार अंधविश्वास ने समाज का नुकसान किया है। परिवार और समाज में कलह होता है, कभी-कभी शक पर पड़ोसी की हत्या तक कर दी जाती है। इसको दूर करने के लिए समाज में वैज्ञानिक और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। दो दिवसीय अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर में पहला सत्र 4 जनवरी को होगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा मन और मन की बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही चमत्कार और बाबागिरी का पर्दाफाश किया जाएगा। इस दौरान दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।

टिकेश कुमार ने बताया कि दूसरे सत्र 5 जनवरी को अंधविश्वास और पाखंड के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। राशिफल, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और अन्य विषयों पर भी मंथन होगा। इसके बाद अंधविश्वास उन्मूलन की भूमिका, संगठन क्यों और कैसे? विषय पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner