रायपुर । अखिल भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान ने नए वर्ष में गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान
करते हुए एक विशेष क्लीनिक प्रारंभ किया है। इसमें शारीरिक रूप से कमजोर और
एनीमिक महिलाओं को पीड़ारहित सामान्य प्रसव कराने के लिए काउंसिलिंग और
चिकित्सा प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में अपने तरह के इस पहले क्लीनिक से
महिलाओं को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
नए क्लीनिक का उद्घाटन करते
हुए निदेशक प्रो. (डा.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि प्रदेश में इस
प्रकार के क्लीनिक की काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रदेश में
शारीरिक रूप से कमजोर और एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की संख्या काफी अधिक
है। ऐसे में प्रसव के दौरान इन महिलाओं को काफी दर्द से गुजरना पड़ता है।
इससे राहत प्रदान करने के लिए लेबर एनलजेशिया यूनिट और क्लीनिक प्रारंभ
किया गया है। यह क्लीनिक स्त्री रोग और एनेस्थीसिया विभाग के संयुक्त
तत्वावधान में संचालित होगा।
पीड़ारहित प्रसव के लिए ऐसे करेंगे प्रयास
स्त्री
रोग विभागाध्यक्ष प्रो. सरिता अग्रवाल ने बताया कि क्लीनिक के लिए विभाग
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान करेगा। इन्हें सतत निगरानी
में रखकर उपचार प्रदान किया जाएगा। प्रथम प्रयास होगा कि गर्भावस्था की
प्रारंभिक अवस्था में इन्हें पीड़ारहित प्रसव के लिए तैयार कर दिया जाए। अगर
ऐसा संभव नहीं होगा तो महिलाओं को विशेष क्लीनिक की मदद से डिलीवरी के समय
स्पेशल एपीड्यूरल इंप्लांट लगाया जाएगा। इससे इनका पीड़ारहित सामान्य प्रसव
संभव होगा। यदि चिकित्सकों को फिर भी आवश्यकता होगा तभी सिजेरियन प्रसव
किया जाएगा।
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. एन.के. अग्रवाल ने बताया कि विशेष
क्लीनिक का संचालन प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डा.
सरिता रामचंदानी के निर्देशन में ए ब्लाक स्थित लेबर रूम कांप्लेक्स में
किया जाएगा। डा. रामचंदानी ने बताया कि इस क्लीनिक में हाई रिस्क रोगियों
जैसे एनीमिक, अस्थमा और कुपोषण की शिकार महिलाओं को विशेष सुविधाएं प्रदान
की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में डा. सुब्रत सिंघा, डा. नीलज बागड़े,
डा. चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित दोनों विभागों के चिकित्सक मौजूद रहे। इससे
पूर्व नववर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर एम्स के नए चिकित्सकों ने प्रो.
नागरकर, डीन प्रो. एसपी धनेरिया और प्रो. अनिल गोयल के निर्देशन में
हिप्पोक्रेटिक शपथ भी ग्रहण की।

Journalist खबरीलाल