रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते मामलों के बीच
तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। दरअसल, प्रदेश में कोरोना के मामले एकाएक
बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की
चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 290 नए मरीजों की
पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक
24 घंटे में 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोरोना से
किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में 15 हजार 978 टेस्ट हुए हैं,
जिसमें 290 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सबसे ज्यादा 90 मरीजों की पुष्टि रायपुर में हुई है। वहीं
बिलासपुर में 52 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के 290 नए मरीज मिलने के बाद कुल
संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 08 हजार 756 संक्रमित हो गई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हजार 882 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने
और डिस्चार्ज होने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,273 हो गई है,
जिनका इलाज अभी जारी है।

Journalist खबरीलाल