रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। मंत्रियों
और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम ने
कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही
रोजाना कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं अस्पतालों में
सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए कहा है। इसके अलावा सभी जगहों पर
कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री
ने दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे
हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज
शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक
लगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,
मंत्री सर्व रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव,
अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग मौजूद है।

Journalist खबरीलाल