कोरबा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स
लिमिटेड (एसईसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में विभागीय
विजिलेंस की टीम ने दबिश दी है। हाल ही के दिनों में अस्पताल प्रबंधन ने
पैथोलाजी लैब के लिए लाखों रुपए के मशीनों की खरीदी की है। सूत्रों का कहना
है कि मशीन खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसके अलावा दवाइयों की
खरीदी में भी अनियमितता की जानकारी सामने आ रही।इसकी जांच के लिए एसईसीएल के बिलासपुर मुख्यालय से विभाग की विजिलेंस टीम
रविवार की शाम को नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंची। यहां आवश्यक दस्तावेजों की
जांच पड़ताल टीम कर रही है। अस्पताल में विजिलेंस की टीम की कार्रवाई से
हड़कंप मच गया है। यह बताना होगा कि इसके पहले भी इस अस्पताल में विजिलेंस
के टीम की जांच पड़ताल अनियमितताओं को लेकर हो चुकी है।

Journalist खबरीलाल