रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिरगांव में महापौर चुन लिया
गया है। कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर बने। उनको 40 में से 25 वोट
मिले। भाजपा के पतिराम साहू को 15 मत मिले है। बीते माह हुए बिरगांव नगरीय
निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही लोगों की निगाहें यहां मंगलवार को
होने वाले महापौर चुनाव पर टिकी थी। पहले ही बता दिया था
नंदलाल देवांगन महापौर बनेंगे। नवनिर्वाचित पार्षदाें के शपथ ग्रहण
के बाद महापौर के लिए वोटिंग शुरू हुई। वहीं अब महापौर के चुनाव के बाद
कांग्रेस की तरफ से कृपा राम निषाद को सभापति का प्रत्याशी बनाया गया। वहीं
भाजपा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ समर्थन दे रही है। इसलिए दोनों पार्टी
ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के एवज देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। अब
सभापति के लिए कृपा राम निषाद और एवज देवांगन आमने-सामने हैं। महापौर
चुनाव प्रक्रिया के दौरान निगम के बाहर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक काफी
संख्या में उपस्थित रहे। बावजूद इसके भाजपा के पतिराम साहू को 15 मत मिले
और वे महापौर का चुनाव हार गए। बता दें कि बिरगांव चुनाव में कांग्रेस के
19 प्रत्याशियों, भाजपा के 10, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 5 और
निर्दलीय 6 प्रत्याशियाें ने जीत हासिल की थी।
मंगलवार को इन 40 पार्षदों को बिरगांव के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन
अधिकारी यू एस अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित रहे।
वहीं शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस से नंदलाल देवांगन और भाजपा से पतिराम
साहू ने महापौर के लिए पर्चा भरा था। निगम चुनाव परिणाम आने के बाद
अज्ञातवास पर गए कांग्रेस और निर्दलीय चुनाव जीतकर आए पार्षद रायपुर वापस
लौट आए हैं। सोमवार को उन्होंने रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के
साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद
पार्षदों को निजी होटल में ठहराया गया है। मंगलवार की सुबह इन पार्षदों को
अलग-अलग चारपहिया वाहन में होटल से सीधे निगम कार्यालय लाया गया। कांग्रेस पार्टी को बिरगांव की सत्ता पर काबिज होने के लिए 21 पार्षदों की
जरूरत है। चुनाव परिणाम आते ही निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे
दिया है। इन निर्दलीय पार्षदों को भी कांग्रेस के पार्षदों के साथ बाहर
भेज दिया गया था।

Journalist खबरीलाल