रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिरगांव में निकाय चुनाव के बाद
महापौर चुनाव संपन्न होने के बाद सभापति चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस
कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षदों के
साथ बीजेपी के ही नेता देवजी भाई पटेल के कंट्रोल रूम के भीतर जाने पर
कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। वहीं देवजी भाई पटेल को बाहर निकालने के
लिए कांग्रेसियों ने पुलिस का घेरा तोड़ कर चैनल गेट से अंदर घुस गए।
इतने
में अपने नेता देवजी पटेल को निकालने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भी नारेबाजी
करते हुए अंदर चले गए। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच
जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। वहीं भारी हंगामे के बीच देवजी
पटेल को पुलिस की सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। इसके बाद काफी देर तक
भाजपा और कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होती रही।

Journalist खबरीलाल