00 बीजापुर में मारा गया एक नक्सली
नारायणपुर - बीजापुर। बस्तर
क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा पीएलजीए सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान
सप्ताह के दूसरे दिन नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में जमकर उत्पात मचाया
और पुल निर्माण में लगी मशीनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं दूसरी ओर
बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली
को पुलिस ने मार गिराया।
पहली घटना नारायणपुर की है जहां कुतुल एरिया
कमेटी के बंदूकधारी नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर
अबूझमाड़ के करेल घाटी में दस्तक देकर पुल निर्माण में लगे लाखों की अजाक्स
मशीन को आग के हवाले कर दिया है। नक्सली ने घटनास्थल पर पर्चे फेंककर पुल
निर्माण का विरोध करते हुए कार्य दोबारा शुरू न करने की चेतावनी देते हुए
काम शुरू करने पर मैनेजर व ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी है। घटना के
बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वहीं दूसरी ओर बीजापुर जिले में
पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकली थी इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग
शुरु कर दी। जवानों ने तत्काल मोर्चा सम्हाला और जवाबी हमला किया जिसमें एक
नक्सली ढेर हो गया। जवानों द्वारा लगातार फायरिंग करने की वजह से नक्सली
जंगलों का आड़ लेते हुए वहां से भाग खड़े हुए। फिलहाल पुलिस के जवान इलाके
की सर्चिंग में लगे हुए है।

Journalist खबरीलाल