Breaking News

मुख्यमंत्री प्राथमिक कक्षा के बच्चों के अंग्रेजी वार्ता से हुए अभिभूत :

post

00 आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर का निरीक्षण
रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर प्रवास के दौरान यहाँ डीपाटोली
स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण
किया। विद्यालय के चौथी एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियो ने स्वागत गीत से
मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापना के लिए
धन्यवाद दिया। बच्चों ने जशपुर के ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर तथा
पर्यटन स्थल की जानकारी बहुत ही सहज तरीके से आपसी संवाद  के माध्य्म से
प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्राथमिक कक्षा के नन्हे  बच्चों
के मुख से धारा प्रवाह अंग्रेजी सुनकर अभिभूत हुए। उन्होंने बच्चों को
शाबाशी देते हुए खूब पढ़ाई कर जशपुर का नाम रोशन करने कहा।

मुख्यमंत्री
ने स्कूल के प्रयोगशाला, स्टाफ रूम सहित विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य श्रीमती सरोज
संगीता भोई से शिक्षको की भर्ती तथा ऑनलाईन क्लास के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अभी कोविड-19 के कारण स्कूल नही खुलेंगे लेकिन ऑनलाईन
क्लास निरंतर जारी रखें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षको से
मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस उद्देश्य से इस स्कूल की
स्थापना की गई है उसे पूरा करने में आप लोगो की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

इस
दौरान जिले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री
अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी
विधायक श्री यू डी मिंज, लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, धरमजयगढ
विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, जशपुर
विधायक श्री विनय भगत, कमिश्नर सुश्री जे किंडो, पुलिस महानिरीक्षक श्री
रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव
सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner