कोलकाता : ठंड के मौसम में महानगर के रिहायशी इलाकों में विकेंड में चोरी
छिपे आयोजित होनेवाली नाइट पार्टियों में सप्लाई के लिए लाये गये 20 करोड़
के ड्रग्स के साथ पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये
आरोपी का नाम हलीम शेख (32) है. वह मालदह जिले का रहनेवाला है.
कोलकाता
पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मध्य कोलकाता के धर्मतला
इलाके से उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसके पास से 3 किलो 750 ग्राम
हेरोइन मिला है. विदेशी बाजार में इसकी कुल कीमत 20 करोड़ के करीब बतायी
गयी है. एसटीएफ की उपायुक्त अपराजिता राय ने बताया कि उन्हें गुप्त खबर
मिली थी कि पिछले एक दो दिनों में महानगर में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की
डिलींग होनेवाली है. इस जानकारी के बाद से एसटीएफ की टीम विभिन्न इलाकों
में हर गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी.
धर्मतला बस स्टैंड में अचानक
एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देख पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ. उससे
पूछताछ की कोशिश की गयी तो वह भागने लगा. तभी उसे चारो तरफ से घेरकर पकड़कर
उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर अंदर से चार पैकेटों में ब्राउन
पावडर मिला. जांच करने पर उसमें उच्च क्वालिटी का हेरोइन मौजूद होने की
जानकारी मिली. इसके बाद हलीम को गिरफ्तार कर लिया गया.एसटीएफ सूत्र बताते
हैं कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोलकाता में सक्रिय ड्रग्स
तस्करों को यह माल सौंपकर वापस लौटनेवाला था. इसके बाद इन ड्रग्स की सप्लाई
विभिन्न नाइट पार्टियों में मांग के मुताबिक किया जाना था. हालांकि इसके
पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया. अब उससे पूछताछ कर इस गिरोह से
जुड़े बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Journalist खबरीलाल