रायपुर । सिंधी समाज के छह जोड़ों के
विवाह की तैयारी कई महीनों से जोर-शोर से चल रही थी। पिछले साल के कोरोना
दंश को झेलने के बाद विवाह समारोह को सादगी से मनाने की व्यवस्था की गई थी,
लेकिन प्रशासन की गाइडलाइन के बावजूद सामूहिक विवाह में रंग जमा। रिश्ते,
नातेदारों की खूब भीड़ जुटी। हालांकि सड़क पर धूमधाम से बरात न निकालकर विवाह
भवन में ही सादगी से बरात निकाली गई। विवाह में शामिल होने वालों के लिए
मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। जो मास्क पहनकर नहीं आए, उन्हें आयोजक
संस्था सिंधु एकता संघ के द्वारा मास्क दिया गया।
मास्क पहन फेरे
दूल्हा-दुल्हनों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर फेरे लिए। ज्यादातर स्वजन भी मास्क लगाकर समारोह में पहुंचे।
संतों ने दिया आशीर्वाद
श्याम
नगर स्थित झूलेलाल धाम में रविवार को सुबह मेहमानों का स्वागत से
कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेलीबांधा स्थित शक्तिधाम से छह दूल्हे कार से
श्याम नगर झूलेलाल धाम पहुंचे। सड़क पर बैंडबाजा, डीजे के अनुमति न होने से
भवन के भीतर ही नाच-गाकर खुशियां मनाई। दोपहर को मुकुट बंधन, रामसत, हल्दी
रस्म, अलग-अलग विवाह वेदी पर फेरों की रस्म निभाई गई। शाम को विदाई दी गई।
शाम को आयोजित भोज में शदाणी दरबार के संत युधिष्ठर लाल, गोदड़ीवाला धाम की
महंत अम्मा मीरा देवी समेत सिंधी समाज के अन्य संतों ने सभी जोड़ों को
आशीर्वाद दिया।
प्रत्येक जोड़े को 75 उपहार
विवाह के बाद
सिंधी समाज द्वारा सभी छह जोड़ों को घर-गृहस्थी बसाने के लिए एक सरीखा 75-75
सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। समाज के दानदाताओं के सहयोग से यह उपहार दिया
गया। सामूहिक आयोजन को सफल बनाने में सिंधु एकता संघ के संस्थापक सुभाष
बजाज, अध्यक्ष चंद्रकुमार माखीजा, भारत चंदवानी ज्ञानू उदासी, श्याम
गजवानी, तनेश आहूजा, कुमार बोधवानी, प्रेम सोनी, भरत पमनानी, सुनील
छतवानी, संगीत बजाज, योगेश नानवानी, चंदन पंजवानी, रवि पारवानी, भरत
मंधानी, मोहित इसरानी, मनोहर नागदेव, मुकेश पोपटानी, देवेंद्र माखीजा, महेश
वाधवानी, कैलाश पंजाबी, सागर खटवानी, सुरेंद्र जेसरांनी, सागर खटवानी,
संतोष डोडानी, संजय पोपटानी जुटे रहे।

Journalist खबरीलाल