Breaking News

NEWS RAIPUR:: मिर्च पावडर डालकर मुंशी से 25 हजार लूटने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार:

post

 रायपुर। रायपुर में पीडी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
होटल लालबाग के कैशियर की आंख में मिर्च पावडर डालकर 27 हजार रुपये का बैग
छीनने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद थाना
न्यू राजेंद्र नगर में मन्नू भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार जनवरी को वह
शाम को छह बजे आफिस से स्कूटी से घर लौट रहा था। शमशान घाट रोड पुरैना के
पास दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपितों ने मन्नू की आंख में मिर्च पावडर
डाल दिया। इससे वह स्कूटी से गिर गया। पीछा कर रहे आरोपितों ने उसके स्कूटी
में टंगे बैग को लेकर भाग गए।

मन्नू ने पुलिस से बताया कि आफिस
बंद होने के बाद 27 हजार रुपये, आफिस की चाबी, कैशबुक व बैंक का पासबुक बैग
में लेकर घर जा रहा था, उसी समय घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर
आरोपितों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारदात का
मास्टमाइंड महेश नायक को पकड़ा। महेश मन्नू के आफिस में काम करता था, उसे
कैश ले जाने की जानकारी पहले से थी, महेश की जानकारी पर रोशन जाल, गोकुल
जाल ने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।

जबकि एक आरोपित कृष्णा फरार है। दोनों ने पूछताछ में महेश नायक का नाम
बताया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महेश के पास से पुलिस ने लूट का
6,500 रुपये, बैग एवं आधार कार्ड जब्त किया। गिरफ्तार आरोपित महेश नायक
उड़िया बस्ती पुरैना न्यू राजेंद्र नगर का है। जबकि रोशन जाल उड़िया बस्ती
पुरैना और गोकुल जाल इंद्रात्मानगर पुरैना थाना राजेंद्रनगर रायपुर का
निवासी है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner