Breaking News

HEALTH :: तवा रोटी में होते हैं इतने सारे पोषक तत्व, कम ही लोग जानते हैं ये फायदे:

post

शायद ही कोई भारतीय घर ऐसा हो जिसमें गेहूं की रोटी कभी ना बनती हो। खासतौर पर उत्तर भारत में तो इस बात की कल्पना तक नहीं की जा सकती कि बिना रोटी के किसी का खाना भी पूरा होता है। रोटी इतनी महत्वपूर्ण होने के बाद भी हममें से ज्यादातर लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। आखिर आसानी से मिलनेवाली चीजों की कद्र ना करना हम लोगों की आदत में जो शामिल हो गया है...

एक रोटी में होते हैं इतने पोषक तत्व :: घर में सामान्य तौर पर तैयार की जानेवाली एक तवा रोटी में 70 कैलरी,

-करीब 3 ग्राम प्रोटीन
-15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
-0.4 ग्राम प्राकृतिक वसा होती है। यहां यह बात ध्यान रखने लायक है कि आपकी रोटी रिफाइंड आटे की वजाय सादे आटे से तैयार की गई हो। 

यदि आप अपने लिए रोटी बनाने में चोकर युक्त आटे का उपयोग करते हैं तो आपकी रोटी की पोषक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि इस आटे से आपको विटमिन-बी,
-विटमिन-ई
-आयोडीन
-जिंक
-मैग्नीज
-कॉपर
-सीलिकॉन
-पोटैशियम
-कैल्शियम जैसे जरूर तत्व भी मिलते हैं। यह है आपकी रोटी के आटे में चोकर की ताकत!

    नाश्ते में रोटी खाने के फायदे

    -गेहूं का आटा सॉल्यूबल फाइबर प्राप्त करने का एक मुख्य माध्यम है और यह हमारे शरीर और पाचन को एकदम फिट रखने में बहुत सहायता करता है।

    -रोटी में पाया जानेवाला कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। साथ ही यह भोजन से प्राप्त होनेवाली संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है। इससे हमारी जठराग्नि शांत होती है।

    -रोटी से प्राप्त होनेवाला कार्बोहाइड्रेट हमारी मांसपेशियों को और शरीर के सभी अंगों को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। ताकि हमारा शरीर दिनभर बिना थके सभी जरूरी काम कर सके।

    - फिश से लेकर करी तक कुछ भी बना लो, हर चीज का स्वाद रोटी के बिना अधूरा है। लेकिन जब भोजन से पोषक तत्वों की बात आती है तो हमारा ज्यादातर फोकस सब्जी और करी से मिलनेवाले पोषण पर ही केंद्रित हो जाता है। लेकिन रोटी हमारे शरीर को कम फैट के साथ अधिक पोषण देती है।

      ...
      ...
      ...
      ...
      ...
      Sidebar Banner
      Sidebar Banner
      Sidebar Banner