Breaking News

NEWS BILASPUR:: घने बादलों का डेरा, सुबह हुई बूंदाबांदी, अब भी बारिश के आसार:

post

 बिलासपुर। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आ रही है नम हवाओं
का केंद्र बिंदु बने मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन की मौसम खराब
बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से शहर में घने बादल छाए हुए थे और बूंदाबांदी
हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक शहर समेत संभाग के कई इलाकों में
बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। बिगड़े मौसम से अगले एक दो
दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ की
सक्रियता और दक्षिण में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की टकराहट मध्य
भारत में हो रही है। इससे मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तरी छत्तीसगढ़ का इलाका
प्रभावित हुआ है। इन दोनों इलाकों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश और
ओलावृष्टि की खबर सामने आ रही है। सोमवार देर शाम सरगुजा संभाग के कई
इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई थी। इलाके में ओलावृष्टि से काफी नुकसान
पहुंचा है। खपरैल मकान और शेड इससे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यहां भी
उसी तरह के आसार बने हुए हैं। बादल और बारिश से दिन में ठंड बढ़ गई है।
हालांकि रात में तापमान बढ़ा रहेगा।

24 घंटे बाद मिलेगी कुछ राहत

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि राजस्थान से मध्यप्रदेश के बीच सक्रिय
द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर अगले दो-तीन दिनों तक
उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के बाद
इसकी तीव्रता कम होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान
कहीं-कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

आज सक्रिय है सिस्टम

मौसम विभाग ने
उपग्रह से प्राप्त चित्र जारी किए हैं इसमें बिलासपुर व सरगुजा संभाग के
इलाके में आज बादल ज्यादा सक्रिय हैं। इसलिए अगले 24 घंटे तक की चेतावनी भी
विभाग ने जारी की है। इस दौरान कहीं कहीं मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की
संभावना जताई गई है। दो दिशा की नमी एक साथ मिलने से लगातार बादल आ रहे हैं
और अचानक बारिश व ओलावृष्टि हो रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner