रायपुर । कोरोना के बढ़ते प्रभाव
का असर हवाई यात्रा पर जबरदस्त पड़ा है। इसकी वजह से हफ्ते भर में ही 10
हजार से अधिक हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है और 22 विमान भी कम
उड़े हैं। तीन से नौ जनवरी वाले हफ्ते में स्वामी विवेकानंद विमानतल से
31,750 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में
10,238 कम है। इस प्रकार कोरोना प्रभाव के चलते इस हफ्ते हवाई
यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घटी है। इसके साथ ही 364 उड़ानों की आवाजाही
हुई है, जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में छह फीसद कम है। हवाई यात्रियों
की आवाजाही में यह असर दिसंबर के आखिरी हफ्ते से ही शुरू हो गया था। इस साल
नए साल में छुट्टियां मनाने बाहर जाने वालों की संख्या भी काफी घट गई। इस
प्रकार हवाई यात्रियों की आवाजाही पर पूरी तरह से कोरोना प्रभावित हो गई
है।
आरटीपीसीआर अनिवार्य
हवाई यात्रा के लिए अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। विमानन अधिकारियों
का कहना है कि दोनों डोज अगर आने लिया भी है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी
है। अगर किसी यात्री के पास रिपोर्ट नहीं है तो उसकी जांच विमानतल में ही
की जाएगी।
नई उड़ानें भी अब टाली जाएंगी
कोरोना
को देखते हुए जल्द ही शुरू होने वाली नई फ्लाइटें भी टलने के संकेत है।
ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि जयपुर और वाराणसी के लिए फ्लाइट शुरू
करने विमानन कंपनियों को पत्र लिखा गया था। कंपनियों द्वारा इन क्षेत्रों
के लिए संभावनाएं भी तलाशी जा रही थीं। हालांकि अभी तक इन क्षेत्रों के लिए
कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब तो तय माना जा रहा है कि कोराना के
चलते ही नई फ्लाइटें आगे के लिए टाल दी जाएंगी।

Journalist खबरीलाल