Breaking News

NEWS BILASPUR:: वायरोलाजी लैब में कर्मियों की कमी से कोरोना नियंत्रण हो रहा प्रभावित:

post

 बिलासपुर। सिम्स के वायरोलाजी लैब में कर्मियों की कमी
है, जिससे कोरोना नियंत्रण प्रभावित हो रहा है। वहीं इस समस्या को दूर
करने अब टेक्नीशियन और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। वायरोलाजी
लैब में मौजूदा स्थिति में पांच मशीनें हैं, जिनके माध्यम से कोरोना
आरटीपीसीआर सैंपल की जांच की जाती है। लेकिन, कर्मियों की कमी होने के कारण
सिर्फ तीन मशीनों का उपयोग हो रहा है। ऐसे में समय पर आरटीपीसीआर सैंपल की
रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। जबकि इस लैब में बिलासपुर के साथ ही मुंगेली,
गौरेला पेंड्रा मरवाही और जांजगीर—चांपा जिले से आने वाले सैंपल की
रिपोर्ट देनी होती है।ऐसे में रोजाना हजारों सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे
हैं। टेस्टिंग का दबाव
होने की वजह से ही रिपोर्ट देने में तीन से चार दिन का समय लग जा रहा है।
जिसकी वजह से कोरोना नियंत्रण भी प्रभावित हो रहा है। वही अब इस समस्या को
दूर करने के लिए ही लैब में नई नियुक्ति की जा रही है। इसके तहत आने वाले
एक से दो दिन के भीतर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पाजिटिव आने से
भी काम हो चुका है प्रभावित लैब के चार
कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में मौजूदा हालात में
मानव संसाधन की कमी हो गई है। इसकी वजह से भी कोरोना नियंत्रण प्रभावित हो
रहा है। वायरोलाजी लैब में कर्मियों की कमी है, जिसे देखते हुए नई नियुक्ति
की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - डाक्टर केके सहारे, डीन,
सिम्स 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner