Breaking News

Ashwagandha :: 6 जायज कारण जो बताते हैं, पुरुषों को हर दिन खानी चाहिए अश्वगंधा:

post

अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसके नाम से हर भारतीय वाकिफ है। फिर चाहे उसने कभी इस औषधि का सेवन किया है या नहीं। अश्वगंधा के बारे में आमतौर पर लोग यही जानते हैं कि यह यौन जीवन को बेहतर बनानेवाली एक दवाई है, जो समय के साथ घटती हुई प्रजनन क्षमता में भी सुधार करती है। यह बा बिल्कुल सच है, लेकिन अश्वगंधा के फायदे इससे कहीं अधिक है।

वर्तमान समय में आपको हर दिन अश्वगंधा का सेवन क्यों करना चाहिए और कैसे करना चाहिए इस बारे में यहां जानें। ताकि 'दीये तले अंधेरा' की तर्ज पर आप सबकुछ जानते हुए भी इस औषधि के लाभ से वंचित ना रहें और अपने शरीर को बदलते मौसम और महामारी के बीच भी स्वास्थ्य बनाए रख सकें...

त्वचा को युवा बनाए रखे
-आज के समय में मानसिक और शारीरिक तनाव का हमारी त्वचा के ऊपर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ज्यादातर लोग पूरी तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं, जिनका आमतौर पर कोई अधिक लाभ नहीं मिलता है।

-लेकिन अश्वगंधा का नियमित सेवन त्वचा को युवा बनाए रखने में सहायक है। क्योंकि यह शरीर के अंदर कोलेजन के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करती है। कोलेजन वह पदार्थ है जो त्वचा को झुर्रियों, धारियों, पिंपल्स, इंफेक्शन और रैशेज से मुक्त रखने में सहायता करता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को लगातार पोषण देता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।

बाल झड़ने और सफेद होने से रोके
-आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। आमतौर पर 30 साल की उम्र तक आते-आते ज्यादातर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इस समस्या से भी मुक्ति दिलाने में अश्वगंधा का नियमित सेवन बहुत अधिक लाभकारी होता है।

-अश्वगंधा शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर संतुलित करता है। क्योंकि इस हॉर्मोन की अधिकता के कारण ही बाल तेजी से गिरते हैं। वहीं, बालों में मेलेनिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। अश्वगंधा में ऐसे अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और इससे बाल काले रहते हैं।

सेक्शुअल पॉवर बढ़ाती है

-यह हम सभी जानते हैं कि अश्वगंधा का नियमित सेवन सेक्शुअल पॉवर बढ़ाता है। इसमें यह बात भी शामिल है कि यदि आपको जननांगों से संबंधित किसी तरह की कोई बीमारी है तो इस औषधि के सेवन से आपकी वह समस्या भी दूर होती है। जैसे महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी आना) की समस्या और पुरुषों में इरेक्शन (लिंग का ढीलापन) की कमी भी दूर होती है।

संतुलन में सुधार करती है
-आपको बता दें कि अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है जो मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास को सीधे रूप में प्रभावित करती है। जो लोग इस दवाई का सही प्रकार से नियमित सेवन करते हैं, उनमें शारीरिक और मानसिक संतुलन बहुत अच्छा रहता है। उनकी अपनी मांसपेशियों और विचारों पर पकड़ बहुत अच्छी होती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner